I fight with you every now and then, I keep arguing again and again. But deep down inside I hope that your heart knows, that my love for you will forever grow
The size of my love for you knows no bounds. You’re the only person in the world who knows what my heart sounds like from inside me.
प्यार मुझे सब करते हैं पर वो दुलारती है
गुस्सा तो सभी होते हैं पर वो मुझे डांटती है
खाने को तो सभी पूछते हैं पर वो अपने हाथो से खिलाती है
मौत तो आनी ही है एक दिन पर वो हमें जीना सिखाती है
वो मां ही है जो हर कदम पर साथ निभाती है
कितना भी रूठ लो वो अगले पल, मनाने खुद ही चली
आती है
खाना तुम ना खाओ तो भूखे पेट वो भी सो जाती है
वो मां ही है जो हर कदम पर साथ निभाती है
गलती पर जोर से चिल्लाती है
पर हमारी खुशियों के लिए सारी दुनिया से वो लड़ जाती है
कामयाबी पर हमारे जश्न वहीं मनाती है
टूट कर हम बिखरते हैं पर हमसे ज्यादा आंसू वही बहाती है
वो मां ही है जो हर कदम पर साथ निभाती है
मेरे गुनाहों को चुटकी में माफ किए जाती है
हर बात पर मुझे सीने से वो लगाती है
वो मां ही है जो हर कदम पर साथ निभाती है

