Friday, 15 February 2019

Pulawama attack


Totally heartbroken and devastated at the horrific incident that’s taken place.
My heart goes out to the families of the brave CRPF soldiers we lost and praying for the speedy recovery of those injured.
This is an unforgivable act.
Salute to all our soliders who gave their tommorow for our today! #PulawamaAttack

यह कैसी मेरे आजाद भारत की तस्वीर है
जहां हर रोज शहीद होता एक वीर है
जहां एक मां अपना बेटा खोती है
जहां एक पत्नी विधवा होती है
एक बच्चे के सर से पिता का साया उठ जाता है एक पिता अपने बेटे की याद में हजारों आंसू बहाता है
वे जो चले गए अब लौट कर आ नहीं सकते
  उनकी कुर्बानी को हम व्यर्थ में बहा नहीं सकते
  हम सुकून से सोए इसलिए जगता हर एक सिपाही है
  हमें बचाने की खातिर उसने सीने पर गोली खाई है
   ऐ वीर पुरुष तुझ को शत-शत नमन हमारा है
तुझे अपने प्राणों से ज्यादा भारत देश प्यारा है
तू रहे अमर तेरी गाथा का जग में जय जयकार हो
बस बहुत हुआ अन्याय ये अब तो दुश्मन की हार हो
 
                              Jagriti Srivastava

2 comments:

अकेलापन

अकेलापन डरावना नहीं होता, अगर हम उसे समझें। एकांत में मन की आवाज़ सबसे स्पष्ट सुनाई देती है। ये समय होता है खुद से मिलने का, खुद...